Uttarakhand

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने मारी टक्कर… स्कूटी सवार गिरा, लोगों ने किया हंगामा

आनंद बर्द्धन का टिहरी दौरा, फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का आरोप- चालक नशे में चला रहा था गाड़ी, पुलिस कर रही मामले की जांच

योगेंद्र मलिक

देहरादून, जून 2026ः

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के टिहरी दौरे के दौरान उनके फ्लीट में शामिल एक पुलिस वाहन के चालक की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ गई। लोगों ने आरोप लगाया कि तेज रफ्तार वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। वहीं, एक स्कूटी सवार अपने को बचाने में सड़क किनारे गिर गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार सुबह शहर के बौराड़ी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देहरादून से आई पुलिस फ्लीट का एक वाहन तेज गति से सड़कों पर दौड़ रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क पर चल रहा था, जिससे कई वाहन चालकों को अपनी जान बचाने के लिए किनारे होना पड़ा।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-06-05 at 3.09.18 PM

स्थानीय निवासी प्रवीन सिंह ने बताया कि वह सुबह दफ्तर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे फ्लीट वाहन को देखकर उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे कर ली। इसके बावजूद वाहन उनकी कार को टक्कर मारते हुए गुजर गया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि वह भी उसी मार्ग से गुजर रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे वाहन से बचने की कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गिर पड़े। हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन घटना से लोगों में आक्रोश है।

घटना के बाद लोगों ने साईं चौक के पास वाहन को रोक लिया और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने लोगों को किसी तरह शांत किया। लोगों ने आरोप लगाया कि वाहन चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यदि लापरवाही या अन्य आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  मॉक ड्रिल : कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी, परखीं गईं Disaster Response की तैयारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button