Telangana

Video : क्रिकेट खेलते-खेलते बेहोश हुआ 21 वर्षीय युवक, अगले ही पल में ‘कार्डियक अरेस्ट’ से हुई मौत

हैदराबाद, 5 अप्रैल 2025

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार 4 अप्रैल को 21 वर्षीय बीटेक छात्र की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। छात्र की पहचान राज्य के खम्मम जिले के विनय कुमार के रूप में हुई है। मेडचल में सीएमआर इंजीनियरिंग कॉलेज में क्रिकेट मैच खेलते समय कुमार बेहोश हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम को हुई जब कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। वीडियो में दिख रहा है कि जब कुमार फील्डिंग कर रहे थे, तब वह बेहोश हो गए।

घटना का वीडियो :

ये भी पढ़ें:

वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुमार क्रिकेट मैदान पर गिरने से कुछ क्षण पहले किसी को संकेत दे रहे थे। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, डॉक्टरों ने कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक चिकित्सा आकलन के अनुसार, कुमार की मौत का संभावित कारण हृदय गति रुकना है। 21 वर्षीय छात्र के परिवार को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है। इस बीच, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  हैदराबाद : निर्दयी मां ने अपने 3 साल के बच्चे को जहर देकर मारा,  प्रेम संबंध में बन रहा था बाधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button