Sports

खतरे में विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड, 87 रन बनाते ही अभिषेक शर्मा रच देंगे इतिहास

कोहली ने वर्ष 2016 में 31 टी20 मैचों में 89.66 के औसत से 1614 रन बनाए थे, अभिषेक शर्मा अब इस ऐतिहासिक उपलब्धि से सिर्फ 87 रन दूर हैं

स्पोर्ट्स डेस्क, 14 दिसंबर 2025:

भारतीय क्रिकेट के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के निशाने पर अब एक बड़ा रिकॉर्ड है। रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में अभिषेक के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। महज 87 रन बनाते ही वह विराट कोहली का नौ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

फिलहाल एक कैलेंडर वर्ष में टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। कोहली ने वर्ष 2016 में 31 टी20 मैचों में 89.66 के औसत से 1614 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 14 अर्धशतक निकले थे। अभिषेक शर्मा अब इस ऐतिहासिक उपलब्धि से सिर्फ 87 रन दूर हैं।

अभिषेक शर्मा का बल्ला साल 2025 में जमकर बोला है। अब तक खेले गए 39 टी20 मुकाबलों में वह 1533 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 41.43 का रहा है, जबकि उन्होंने 3 शतक और 9 अर्धशतक भी लगाए हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञों को उम्मीद है कि वह जल्द ही यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही मौजूदा टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। कटक में खेले गए पहले मुकाबले में वह सस्ते में आउट हो गए थे, हालांकि भारत ने गेंदबाजों के दम पर जीत दर्ज की। वहीं न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे टी20 में अभिषेक ने 8 गेंदों में 17 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गए।

Advertisement

अब सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा, जहां अभिषेक शर्मा से एक दमदार पारी की उम्मीद की जा रही है। यदि शेष तीन टी20 मुकाबलों में उनका बल्ला चल पड़ा, तो वह कोहली को पीछे छोड़कर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में तीसरे टी20 में भारतीय टीम बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले दो मुकाबलों में टीम इंडिया ने एक ही प्लेइंग इलेवन के साथ खेला है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन इस मैच के लिए किसी बदलाव का फैसला करता है या नहीं।

ये भी पढ़ें  38 की उम्र में फिर चमके हिटमैन! रोहित शर्मा बने वनडे रैंकिंग के सम्राट, शुभमन गिल को पछाड़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link