Lucknow City

यूपी में बदला मौसम, सुबह-सुबह छाया अंधेरा, तेज हवा संग बारिश…गरज-चमक संग ओले गिरे

लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में असर, पारा गिरने के संकेत, सुबह 10 बजे ही शाम जैसा माहौल, लोग रास्ते में रुकने को हुए मजबूर

लखनऊ, 20 मार्च 2026:

राजधानी समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ गरज-चमक हुई और बारिश शुरू हो गई। हालात ऐसे बने कि सुबह करीब 10 बजे ही आसमान पर अंधेरा छा गया। बारिश के दौरान घर से काम पर निकले लोग भीगने से बचने की कोशिश करते दिखे।

बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही कई जिलों में बदलाव के संकेत दिए थे। इससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में बुधवार शाम से ही मौसम बिगड़ने लगा था। नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। इससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई जगह हालात तूफानी रहे।

WhatsApp Image 2026-03-20 at 10.35.22 AM

ये भी पढ़ें:

हवाओं की रफ्तार भी काफी तेज रही। मथुरा में अधिकतम 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दर्ज की गई। नोएडा में 59 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चली, जबकि आगरा और बुलंदशहर में यह रफ्तार 57 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। बारिश के मामले में बागपत और बुलंदशहर आगे रहे, जहां करीब 6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड तक इसका असर रहेगा। करीब 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी। अगले दो दिनों में पारा 5 से 7 डिग्री तक नीचे जा सकता है। गुरुवार को वाराणसी सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं नजीबाबाद में बारिश के बाद तापमान गिरकर 25 डिग्री तक पहुंच गया।

WhatsApp Image 2026-03-20 at 10.35.22 AM (1)

जिन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है, उनमें फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बांदा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर समेत आसपास के इलाके शामिल हैं।

ये भी पढ़ें  स्कूल के हॉस्टल में 10वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, मामले में हेडमास्टर और स्टाफ निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link