Uttar Pradesh

पत्नी व बेटी फरमा रहीं थीं इश्क…घर के मुखिया ने टोका तो प्रेमियों से करवा दी हत्या, 5 गिरफ्तार

अनमोल शर्मा

मेरठ, 7 जुलाई 2025:

यूपी के मेरठ जिले में एक किसान की कुछ दिन पूर्व हुई हत्या का प्लान उसी की पत्नी व बेटी ने बनाया था। दरअसल किसान पत्नी व बेटे के प्रेम प्रसंग से नाराज था वो बेटी को लव मैरिज से भी रोक रहा था। इसी से नाराज होकर बेटी व पत्नी ने अपने अपने प्रेमियों से मिलकर उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने पत्नी बेटी उनके दोनों प्रेमी व एक साथी यानी 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के ग्राम जानी खुर्द का है। यहां रहने वाले किसान सुभाष की गत 23 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त वो खेत से वापस लौट रहा था। मृतक के बेटे आयुष ने थाने आकर पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो उसकी हत्या के तार उसी के घर से जुड़े मिले।

सुभाष की बड़ी बेटी ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद छोटी बेटी सोनम भी विपिन नामक युवक से प्रेम विवाह करने की जिद पर अड़ी थी। वहीं उसकी पत्नी कविता गुलजार नामक एक व्यक्ति से इश्क फरमा रही थी। सुभाष ने बेटी सोनम को प्रेम विवाह करने से रोका तो पत्नी कविता की हरकतों पर भी एतराज किया। उसकी रोकटोक बढ़ने पर कविता और सोनम नाराज हो गईं। इसके बाद कविता और सोनम ने विपिन और गुलजार से सम्पर्क किया।

इन चारों ने मिलकर घर के मुखिया सुभाष की हत्या का प्लान बनाया। इसमें एक साथी शिवम उर्फ अजगर को भी शामिल किया गया। कविता व सोनम ने ही गत 23 जून को सुभाष के खेत जाने की सूचना गुलजार व विपिन को दी। इसके बाद विपिन शिवम के साथ बाइक से खेत की ओर गया और घर लौट रहे सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बाइक व तमंचा बरामद कर मां बेटी व उनके प्रेमियों समेत उनके साथी को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें  पहला बड़ा मंगल : बजरंग बली की भक्ति में डूबा लखनऊ मंदिरों में उमड़ी भीड़, भंडारों की धूम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link