Uttar Pradesh

करवा मौत: पत्नी ने व्रत तोड़ते ही पति को ज़हर दे कर मार डाला

कौशांबी(उप्र), 21 अक्टूबर 2024

करवा चौथ पर दिन भर पति की लंबी उम्र की कामना करने वाली पत्नी ने व्रत तोड़ने के बाद पति को जहर देकर मार डाला।

मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र का है जहां पति के दूसरी महिला से संबंध होने के शक में पत्नी सविता में अपने 32 वर्षीय पति शैलेश को रविवार की रात करवा चौथ का व्रत तोड़ने के तुरंत बाद खाने में जहर मिलाकर मार डाला।

खाना खाने के बाद पत्नी ने अपने पति को बहाने से पड़ोस में भेजा और खुद घर से भाग गई। बाद में पति की तबीयत बिगड़ी और उसकी मृत्यु हो गयी।

ये भी पढ़ें:

शैलेश के भाई अखिलेश ने बताया कि उसके भाई की हत्या उसकी पत्नी ने की और मरने से पहले शैलेश ने यही बात एक वीडियो में भी बतायी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सविता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  डमरू बजेगा... चौके-छक्के बरसेंगे! काशी में तैयार हो रहा देश का सबसे अनोखा शिव थीम क्रिकेट स्टेडियम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link