Uttar Pradesh

विमानों में तकनीकी गड़बड़ियों से यात्रियों में डर… गोवा से लखनऊ की उड़ान भरते ही विमान ने दिया झटका

लखनऊ, 17 जून 2025:

अहमदाबाद हादसे के बाद विमानों की तकनीकी खामियों को लेकर यात्रियों में डर का माहौल है। दो दिन पहले हज यात्रियों को लेकर लखनऊ पहुंचे एक विमान के पहिए से चिंगारी निकलने की घटना के बाद गोवा से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट ने यात्रियों को झटका दिया।

गोवा से सोमवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान नीचे की ओर झुकने लगा। पायलट ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को संभाला और 172 यात्री सकुशल लखनऊ पहुंच सके।

यात्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया डरावना अनुभव

ये भी पढ़ें:

विमान से लखनऊ पहुंचीं यात्री अलहमरा खान ने इस डरावने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि विमान टेकऑफ के बाद नीचे आने लगा। यह देख यात्री घबरा गए और पूरी यात्रा के दौरान दुआ करते रहे। अंततः विमान शाम को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गया।

Advertisement

अलहमरा की पोस्ट को एयरलाइंस कंपनी और अन्य संबंधित एजेंसियों ने गंभीरता से लिया। विमान की लखनऊ में लैंडिंग के बाद इंजीनियरों की टीम ने विस्तृत जांच की। फिलहाल किसी तकनीकी खराबी के प्रमाण नहीं मिले हैं, हालांकि जांच अभी जारी है।

ये भी पढ़ें  काशी : चंद्रग्रहण से पहले मंदिरों के कपाट बंद... दिन के उजाले में हुई गंगा आरती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link