Ho Halla SpecialUttar Pradesh

महिला को लोन दिलाने के नाम पर ठगी…सोने के जेवर और नकदी ऐंठे, न्याय के लिए धरना प्रदर्शन

संतोष देव गिरी

मिर्जापुर, 9 जनवरी 2025:

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की सरकारी योजनाओं के बीच कुछ लोग ठगी कर उन्हें धोखा देने में लगे हैं। ऐसा ही एक मामला मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के धनही गांव की रेखा के साथ सामने आया है। डेयरी उद्योग के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की चाहत रखने वाली रेखा ने एक व्यक्ति पर लोन दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपये और सोने के जेवर ठगने का आरोप लगाया है।

रेखा के अनुसार, आर्थिक तंगी दूर करने के लिए वह डेयरी उद्योग से जुड़ना चाहती थीं। इसी दौरान जिले के कछवां थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने लोन दिलाने के बहाने उनसे 70 हजार रुपये नकद और सोने के जेवरात ले लिए। जब उन्होंने लोन दिलाने के बारे में जानकारी मांगी तो व्यक्ति ने बार-बार टालमटोल किया। लंबा समय बीत जाने के बाद जब रेखा ने अपने रुपये और जेवर वापस मांगे, तो आरोपी ने धमकियां देनी शुरू कर दीं।

पीड़िता ने पुलिस को इस मामले की शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के बजाय सिर्फ शिकायत पत्र लेकर पुलिस ने चुप्पी साध ली। न्याय न मिलने से आहत रेखा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

रेखा और उनके पति का कहना है कि आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहा है और रुपये व जेवर लौटाने के बजाय धमकियां दे रहा है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें  'मूट कोर्ट' में तर्क क्षमता से बहस में फूंकी जान... लॉ के बेस्ट छात्रों ने जीते पुरस्कार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link