Uttar Pradesh

सांसद डिंपल यादव पर मौलाना की टिप्पणी पर महिला आयोग सख्त, धर्मांतरण पर भी जताई गहरी चिंता

मयंक चावला

आगरा, 30 जुलाई 2025:

सपा सांसद एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के बारे में ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने इस बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि किसी महिला के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का किसी भी धर्मगुरु को कोई अधिकार नहीं है।

आगरा के सर्किट हाउस में मंगलवार को आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सांसद डिंपल यादव पर टिप्पणी बेहद चिंताजनक है। महिला आयोग इस मामले को गंभीरता से लेगा। जनसुनवाई के दौरान डॉ. चौहान ने प्रदेश में बढ़ते धर्मांतरण के मामलों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कहीं न कहीं धर्मांतरण को बढ़ावा दिया था, लेकिन अब समय आ गया है कि महिलाएं और किशोरियां इस खतरे को समझें और सजग रहें। उन्होंने कहा कि हाल ही में कई बड़े धर्मांतरण मामलों का खुलासा हुआ है, जिनमें आरोपी गिरफ्तार भी हुए हैं।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने विशेष रूप से युवतियों और नाबालिग छात्राओं से अपील की कि वे सतर्क रहें और पहचान छिपाकर दोस्ती करने वाले लोगों से बचें। धर्मांतरण के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता को देखते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष ने पूर्वांचल क्षेत्र में 10 दिन का प्रवास करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे खुद अलग-अलग जिलों में जाकर धर्मांतरण से प्रभावित महिलाओं से मिलेंगी और उन्हें जागरूक करेंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  वाराणसी : काशी में धार्मिक पर्यटन के साथ बढ़ रहा डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link