Lucknow CityUttar Pradesh

Yogi की Akhilesh को खुली चुनौती: ‘अयोध्या से नामांकन करिए, मैं भी आता हूं’, बोले- लड़ाई चेलों से नहीं, आमने-सामने हो

बलरामपुर में 803 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात के बीच सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, बोले- 2017 से पहले गुंडे-माफिया मचाते थे लूट, अखिलेश के पीडीए का बताया नया मतलब

बलरामपुर/लखनऊ, 10 अक्टूबर 2026:

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीधे अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देकर प्रदेश की राजनीति में नया मुद्दा छेड़ दिया। सीएम योगी ने कहा, ‘अखिलेश यादव आइए, अयोध्या से चुनाव लड़िए और नामांकन करिए। मैं भी अयोध्या आता हूं, चलिए किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए।’ उनके इस बयान से अयोध्या सीट को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मुख्यमंत्री श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र के बिलरिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने जिले को 803 करोड़ रुपये की विकास की सौगात देते हुए विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया और विभिन्न लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए। विकास कार्यों के मंच से सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

‘अखिलेश को यूपी का विकास दिखाई नहीं देता’

अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के बबुआ बौखला गए हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश का विकास दिखाई नहीं देता या फिर उसे देखने की क्षमता नहीं है। अयोध्या जाने को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर योगी ने कहा कि अयोध्या उनका पावन धाम और आस्था की स्थली है। वह वहां चुनाव लड़ने के लिए नहीं बल्कि समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए और प्रदेश की पहचान पर कोई कलंक नहीं लगना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

yogi-adityanath-challenges-akhilesh-yadav-ayodhya-election (2)

Advertisement

‘तीन-चार घंटे बिजली मिलती थी, आज अयोध्या रामराज्य’

सपा सरकार को घेरते हुए योगी ने कहा कि पहले अयोध्या में तीन से चार घंटे बिजली मिलती थी और शहर गंदगी में डूबा रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में जय श्रीराम बोलने पर प्रतिबंध जैसी स्थिति थी। अयोध्या के सामने बैरियर खड़े किए गए थे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आज अयोध्या विकास का नया उदाहरण बनकर त्रेतायुग का स्मरण करा रही है। रामराज्य की अनुभूति करा रही है।

सपा के पीडीए पर तंज, माफिया को लेकर भी घेरा

मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की सपा सरकार पर गुंडों और माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उस समय लोगों की संपत्तियों पर कब्जे होते थे। प्रदेश पहचान के संकट से जूझ रहा था। योगी ने सपा को माफिया के सामने झुकने वाला दल बताते हुए विपक्ष पर माफिया के समर्थन का आरोप लगाया।

सपा के पीडीए नारे पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने इसके नए अर्थ भी गिनाए। योगी ने पीडीए को ‘परिवार अथॉरिटी’ और ‘प्रदेश डुबोआ अलायंस’ बताते हुए विपक्ष पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डेमोग्राफी नहीं बदलने दी जाएगी और छांगुर जैसे लोगों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  हरदोई में बाढ़ का कहर: 30 गांवों में पानी ही पानी, कांग्रेस नेता का विधायक पर हमला- मुसीबत में जनता को अकेला छोड़ दिया

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link