Maharashtra

“फडणवीस की ताजपोशी तय, शिंदे ने शर्तों पर छोड़ा सीएम पद का दावा”

ठाणे,27 नवंबर 2024

महाराष्ट्र में महायुति की जीत के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने करीब 100 घंटे बाद सीएम पद से अपने दावे को छोड़ने का ऐलान कर दिया। ठाणे में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शिंदे ने कहा कि एनडीए के शीर्ष नेताओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जो फैसला लेंगे, वह उन्हें और उनकी पार्टी को स्वीकार होगा। शिंदे ने शिवसेना की ओर से सरकार में कोई बाधा न बनने का भरोसा दिया।सूत्रों के मुताबिक, शिंदे ने नई सरकार में गृह विभाग समेत कुछ अहम मंत्रालयों की मांग रखी है, जो फिलहाल देवेंद्र फडणवीस के पास हैं।

इसके अलावा, राज्य के आगामी महानगर पालिका चुनावों से जुड़े मसलों पर भी सहमति बनी है। शिंदे ने कहा कि उन्होंने पिछले ढाई साल में दस साल जितना काम किया है और खुद को जनता का लाडला भाई बताया। महायुति 2.0 के फॉर्मूले के अनुसार, 22 मंत्री बीजेपी, 12 शिवसेना, और 10 मंत्री अजित पवार गुट को मिलने की उम्मीद है। साथ ही, शिवसेना को डिप्टी सीएम का पद मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  शरद पवार की पत्नी को बारामती बिजनस पार्क के गेट से नहीं मिली एंट्री, सुनेत्रा पवार हैं चेयरपर्सन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link