Lucknow City

रश्मिरथी के 75 साल : लखनऊ में साहित्य-राष्ट्रवाद का महासंगम, आज से 3 दिन गूंजेगी दिनकर की हुंकार

सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन, शिवराज सिंह चौहान मुख्य वक्ता, नाटक, परिसंवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान

लखनऊ, 24 अप्रैल 2026:

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी कृति रश्मिरथी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर यूपी की राजधानी लखनऊ में तीन दिवसीय ‘रश्मिरथी पर्व’ का भव्य आयोजन शुरू हो रहा है। आज से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

यह आयोजन राष्ट्रकवि दिनकर की स्मृतियों को समर्पित है। इसमें साहित्य, राष्ट्रचिंतन और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। 24 अप्रैल को उद्घाटन सत्र के साथ ‘रश्मिरथी संवाद’ स्मारिका का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय परिसंवाद में देशभर के विद्वान दिनकर के साहित्य, राष्ट्रवाद और उनकी समकालीन प्रासंगिकता पर अपने विचार रखेंगे। शाम को ‘रश्मिरथी’ पर आधारित नाटक का मंचन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।

25 अप्रैल को कार्यक्रम का फोकस युवा चेतना और सांस्कृतिक राष्ट्र निर्माण पर रहेगा। स्वामी विवेकानंद के योगदान पर आयोजित परिसंवाद में युवाओं को आत्मविश्वास, राष्ट्रसेवा और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में विवेकानंद के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दर्शकों को प्रेरित करेगी।

ये भी पढ़ें:

अंतिम दिन 26 अप्रैल को राष्ट्र निर्माण के दो महान स्तंभों बाल गंगाधर तिलक और अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही अटल जी की कविताओं पर आधारित संगीतमय नृत्य नाटिका ‘अटल स्वरांजलि’ और लोकमान्य तिलक पर आधारित नाटक मंचित किए जाएंगे।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान, संघर्ष और सामाजिक समरसता की भावना को प्रबल करेगा। ‘रश्मिरथी पर्व’ के जरिए उत्तर प्रदेश एक बार फिर यह संदेश देगा कि विकास के साथ-साथ अपनी समृद्ध विरासत का सम्मान भी उतना ही जरूरी है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ: स्वच्छ टॉयलेट अभियान को नगर निगम ने कसी कमर, नगर आयुक्त बोले...नए मानक स्थापित होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button