Madhya Pradesh

62 साल के नाना ने चार साल की मासूम से किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

मऊगंज, 04 नवंबर, 2024

मऊगंज जिले में रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है जहां 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप जैसी शर्मनाक घटना को 62 वर्षीय रिश्ते के नाना ने अंजाम दिया है। इस घिनौनी करतूत को अंजाम देने के बाद नाना फरार हो गया लेकिन मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। वही बच्ची को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

यह पूरी घटना शनिवार को मऊगंज थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां 62 वर्षीय पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के नाना ने 4 साल की मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर अपने कमरे में बंद कर लिया और बच्ची के साथ गलत करने लगा। जिसके बाद बच्ची रोने लगी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर रोती बिलखती बच्ची को लेकर पुलिस थाना पहुंचे।आरोपी नाना मौका मिलते ही भाग निकला। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी हरकत में आ गई और आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक सरकारी बैंक में कर्मचारी था और 2 वर्ष पूर्व ही रिटायर हो गया था, जो रीवा के साथ-साथ मऊगंज क्षेत्र में निवास करता था। आरोपी ने 4 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने कमरे के अंदर बंद कर लिया और उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है वहीं, बच्ची का इलाज अभी भी संजय गांधी अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  हैदराबाद : आर्थिक तंगी के चलते दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम, दो बच्चों की हत्या कर खुद भी कर लिया सुसाइड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link