Raebareli City

रायबरेली : राकेश सचान ने गांव से राष्ट्र निर्माण तक, पेश किया केंद्र सरकार के 12 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड

भारत के तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बढ़ने का किया दावा, मीडिया से रूबरू होकर प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने विपक्ष पर साधा निशाना

विजय पटेल

रायबरेली, 12 जून 2026:

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायबरेली के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने विकास भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण भारत आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहा है। इसी वजह से जनता का भरोसा बीजेपी पर बढ़ा है।

ये भी पढ़ें:

अयोध्या सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए राकेश सचान ने कहा कि विपक्ष का काम केवल सवाल उठाना है जबकि सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि गांव के विकास से जनपद, जनपद से प्रदेश और प्रदेश के विकास से राष्ट्र विकसित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक भारत एक पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व के सामने मजबूती से खड़ा होगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आस जगी...जिला अस्पताल में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link