Lucknow City

कुदरत के कहर के बीच सरकार बनी सहारा, CM योगी बोले… 24 घंटे में पहुंचाएं राहत-मुआवजा

यूपी के कासगंज, चंदौली, मिर्जापुर और बाराबंकी में हादसों के बाद अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश, घायलों के बेहतर इलाज पर भी जोर

लखनऊ, 14 जून 2026:

यूपी के विभिन्न जिलों में शनिवार को हुई बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से हुई जनहानि एवं पशुहानि को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत एवं सहायता कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली से प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहानि और पशुहानि का तत्काल आकलन कर पीड़ित परिवारों को निर्धारित राहत राशि और मुआवजा 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किसी भी अतिरिक्त आवश्यकता की जानकारी तत्काल शासन को भेजी जाए।

प्रदेश के कासगंज, चंदौली, मिर्जापुर और बाराबंकी जिलों में शनिवार को वर्षा एवं आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि और पशुहानि की घटनाएं सामने आई थीं। घटनाओं की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित परिवारों से लगातार संवाद बनाए रखने और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने आंधी, बारिश और ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर मंडलायुक्तों, डीएम तथा अन्य अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करें और राहत कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करें।

सीएम योगी ने हादसों में घायल हुए लोगों की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। उन्हें समय पर दवाएं और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

इसके साथ ही लोगों से कहा है कि खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और बिजली के तारों, होर्डिंग्स तथा ग्लो-साइन बोर्डों के पास खड़े होने से बचें। उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मकर संक्रांति पर लखनऊ पुलिस की दोहरी पहल : नई चौकी का लोकार्पण, जरूरतमंदों में बांटी मिठाई और कंबल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link