AyodhyaUttar Pradesh

Ram Mandir चढ़ावा विवाद पर अयोध्या में गरजे अजय राय, बोले- चंपत राय की हो गिरफ्तारी, सिटिंग जज से कराएं जांच

एसआईटी जांच पर उठाए सवाल, कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

अनिल निषाद

अयोध्या, 18 जून 2026:

Ram Mandir चढ़ावा विवाद: रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े करोड़ों रुपये के चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर भाजपा सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की पड़ताल जारी है। इसी बीच गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों तथा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे अजय राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भगवान राम के नाम पर देशभर के श्रद्धालुओं से जुटाए गए चंदे और मंदिर से जुड़े संसाधनों में अनियमितताओं के आरोप बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि जमीन खरीद से लेकर चढ़ावे तक के मामलों ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है। पूरे मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

अजय राय ने एसआईटी जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा जांच केवल लोगों को भ्रमित करने का प्रयास है। कांग्रेस नेता ने मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के किसी सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए जिससे सच्चाई सामने आ सके और जनता का भरोसा कायम रहे।

Advertisement

ram-mandir-trust-donation-controversy-ayodhya

उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रतिनिधि के रूप में अयोध्या आए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अजय राय ने कहा कि जांच के दायरे में आने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चढ़ावा चोरी कर रही है। इसमें बड़े लोग शामिल हैं। यह हिस्से के बंटवारे की लड़ाई है। सोने की ईंटें गायब हैं और चोरी को दबाने की कोशिश की जा रही है। अजय राय ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अन्य जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर किसी भी तरह की लूट बर्दाश्त नहीं की जा सकती। राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर कांग्रेस की इस आक्रामक एंट्री के बाद प्रदेश की राजनीति और गर्माने के संकेत मिल रहे हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  IND Vs NZ फाइनल देखते समय छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, घर में छाया मातम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link