Uttarakhand

चार टेबल, विदेशी खिलाड़ी और दांव पर डॉलर… जुए के हाईप्रोफाइल अड्डे पर छापा, 13 गिरफ्तार

सहस्त्रधारा रोड स्थित निजी मकान में चल रहा था बड़ा खेल, रंगे हाथ पकड़े गए जुआरी, गिरफ्तार आरोपियों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल, डेढ़ लाख की नकदी के साथ डॉलर और जुए का सामान बरामद, पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 18 जून 2026:

देहरादून के राजपुर इलाके में चल रहे एक बड़े जुए के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सहस्त्रधारा रोड स्थित एक निजी मकान में छापेमारी कर पुलिस ने एक अमेरिकी नागरिक समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से नकदी, अमेरिकी डॉलर, ताश की गड्डियां, डाइस और जुए में इस्तेमाल होने वाली चिप्स बरामद की गई हैं।

अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजपुर थाना पुलिस को बुधवार शाम गोपनीय सूचना मिली थी कि हेलीपैड के पास एक मकान में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी डालनवाला नितिन लोहानी की अगुवाई में राजपुर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बनाई गई।

ये भी पढ़ें:

पुलिस टीम ने क्रिस ज्योति स्कूल मार्ग के पास स्थित मकान पर अचानक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अंदर चार अलग-अलग टेबलों पर जुआ खेल रहे 13 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार लोगों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1 लाख 52 हजार 870 रुपये नकद, 41 अमेरिकी डॉलर, 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस और 118 जुआ चिप्स बरामद किए। पुलिस के मुताबिक बरामद सामान का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर जुए के संचालन में किया जा रहा था।

सभी आरोपियों के खिलाफ राजपुर थाने में जुआ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेटवर्क कब से चल रहा था और इसमें अन्य लोगों की भी भूमिका है या नहीं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  वाइन शॉप फायरिंग कांड का खुलासाः तीन आरोपी गिरफ्तार, शादी समारोह में हुआ था विवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button