Hardoi CityUttar Pradesh

उत्सव भवन में जुटे अफसर : किसानों को योजनाओं की जानकारी संग मिला समस्याओं का समाधान

हरदोई के बांसा गांव में देर रात तक चली चौपाल, कई विभागों के अफसर रहे मौजूद, फार्मर रजिस्ट्री से लेकर आयुष्मान कार्ड और पेंशन योजनाओं की दी गई जानकारी, राजस्व से जुड़े मामलों का मौके पर निस्तारण कर लोगों को राहत मिली

हरदोई, 18 जून 2026:

हरदोई जिले के मल्लावां ब्लॉक की आदर्श ग्राम पंचायत बांसा में नव निर्मित उत्सव भवन में लगी रात्रि चौपाल गांव वालों के लिए समस्याओं के समाधान का मंच बन गई। देर रात तक चली चौपाल में किसानों, महिलाओं और ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं राजस्व से जुड़े कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह बाबा, मंडल अध्यक्ष रामदास फौजी, उपजिलाधिकारी एन. राम वर्मा समेत कृषि विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गन्ना विभाग और पंचायती राज विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को Farmer Registry, राशन कार्ड, Family ID, Ayushman Card, विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन समेत कई योजनाओं की पूरी जानकारी दी।
hardoi-bansa-village-ratri-chaupal-farmers-problems-resolved

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई कर कई शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। आयोजक सम्पूर्णानंद पूनम सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। चौपाल में संविलियन विद्यालय के शिक्षक प्रवीण कुमार व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं रखीं।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

Advertisement

ये भी पढ़ें  बीएचयू को ठगने की कोशिश...डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक व पत्नी पर धोखाधड़ी का केस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link