Barabanki CityPolitics

‘शेर आया-शेर आया’ के नारों से गूंजा कुर्सी क्षेत्र : चंद्रशेखर बोले- युवाओं की भागीदारी से बदलेगा समाज

कुर्सी कस्बे में सांसद चंद्रशेखर आजाद का समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, जनसभा में सामाजिक एकता, शिक्षा और युवाओं की भागीदारी को लेकर दिया संदेश, सुरक्षा के बीच बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कार्यक्रम में हुए शामिल

बाराबंकी, 18 जून 2026:

निंदूरा ब्लॉक के कुर्सी कस्बे में गुरुवार को सांसद चंद्रशेखर आजाद के आगमन पर समर्थकों का उत्साह देखते ही बना। दोपहर में उनका काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचा तो शेर आया-शेर आया के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी पदाधिकारी और समर्थक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने सामाजिक न्याय और दलित-शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। सांसद चंद्रशेखर आजाद के स्वागत को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में खासा उत्साह बना हुआ था। अपने संबोधन में चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक एकता, शिक्षा और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर तरक्की की राह पर आगे बढ़ना वक्त की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ दिखाई दिया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ कुर्सी व थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए लगातार निगरानी की गई। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सांसद अपने अगले तय कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

ये भी पढ़ें  "इस हादसे के लिए कोई जिम्मेदार है या नहीं" : अहमदाबाद विमान हादसे पर भड़के संजय राउत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link