Lucknow City

बिना आधार रद्द किए चालान व नोटिस : कुशीनगर के खनन अधिकारी सस्पेंड

विभागीय पोर्टल की समीक्षा और जांच में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं, बिना पर्याप्त साक्ष्यों के कई चालान और नोटिस निरस्त किए, शासन ने विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए वसूली के भी निर्देश दिए।

लखनऊ, 19 जून 2026:

उत्तर प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए शासन ने कुशीनगर के खनन अधिकारी अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में उनके कामकाज में गंभीर गड़बड़ियां सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है।

विभागीय पोर्टल की समीक्षा के साथ जिलाधिकारी कुशीनगर और मुख्यालय स्थित कमांड सेंटर के प्रभारी ज्येष्ठ खनन अधिकारी आशीष कुमार की ओर से कराई गई जांच में कई खामियां उजागर हुईं। जांच में पाया गया कि अवैध खनिज परिवहन के मामलों में जारी किए गए कई चालान और नोटिस बिना किसी वैध आधार और पर्याप्त साक्ष्यों के निरस्त कर दिए गए।

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर पाए। उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए हैं। उपलब्ध तथ्यों और जांच निष्कर्षों के आधार पर अभिषेक सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें:

शासन ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने की संस्तुति की है। साथ ही जिलाधिकारी कुशीनगर को संबंधित मामलों में हुई धनराशि की नियमानुसार वसूली सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच अभी जारी है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  Lucknow Fire Tragedy : बाराबंकी के दो, सीतापुर का एक बेटा नहीं लौटा, आग में बुझ गए तीन घरों के चिराग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link