Uttar Pradesh

मंदिर से मूर्तियां चोरी… जानकारी पर भड़के लोग, बाजार बंदकर प्रदर्शन


बलरामपुर, 6 नवंबर 2024 :

यूपी के बलरामपुर जनपद के एक प्राचीन मंदिर से मंगलवार रात राम, जानकी, लक्ष्मण और लड्डू गोपाल की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई। बुधवार सुबह इसकी जानकारी होने पर लोग भड़क गए। मथुरा बाजार की दुकानें बंद करके जाम-प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया।

यह घटना ललिया थाना क्षेत्र के म​थुरा बाजार ​स्थित राम जानकी मंदिर में हुई, जहां से अष्टधातु की राम, जानकी व लक्ष्मण और लड्डू गोपाल की मूर्ति मंगलवार की रात चोरी हो गई। इसकी जानकारी होने पर भड़के लोगों ने खुलासे की मांग को लेकर बुधवार को मथुरा बाजार में दुकानें बंद कर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंदिर के संरक्षक हरिराम कसौंधन के मुताबिक मंगलवार रात सैकड़ों साल पुराने मंदिर से राम, जानकी, लक्ष्मण और लड्डू गोपाल की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई। बताया जाता है कि हरिराम का बेटा आशीष रात में मंदिर का ताला बंद करने पहुंचा तो मंदिर से मूर्तियां गायब थी। सूचना पर रात में ही पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

बुधवार सुबह स्थानीय लोगों को जानकारी हुई तो वे भड़क गए। इसके बाद व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जाम-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस अफसरों ने पहुंचकर आक्रो​शित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लाल जी सुमन के आवास पर हमले के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश,तत्काल कार्रवाई की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link