CrimeGorakhpur

गोरखपुर Triple Murder: सो रहे परिवार पर टूटा कहर, नाबालिग ने भाई, भाभी व मासूम भतीजे की ली जान

तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे, रात करीब ढाई बजे धारदार हथियार से हमला किया गया, प्रारंभिक जांच में Family Dispute को वारदात की वजह माना जा रहा, पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया

गोरखपुर, 22 जून 2026:

गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में रविवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के बाद नाबालिग ने अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और तीन वर्षीय बेटे रेयान गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों रात में एक ही कमरे में सो रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि रात में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए।
gorakhpur-triple-murder-bansgaon-minor-kills-family-dispute

बताया जा रहा है कि रात करीब ढाई बजे आरोपी नाबालिग कमरे में पहुंचा और सो रहे तीनों लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर घर के लोग जागे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:

एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा दिखाई दे रहा है। आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। मृतक के पिता की तहरीर पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  अलीगढ़ : घर के बाहर 'सेहरी' का इंतज़ार कर रहे युवक की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, देखें CCTV वीडियो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link