Raebareli City

खुली बैठक में राशन कार्ड पर विवाद, पंचायत भवन में VDO को बंधक बनाया, चार गिरफ्तार

दो दिन पूर्व खुली बैठक के दौरान हुआ था हंगामा, भड़के ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी को करीब एक घंटे तक रोके रखा, वीडीओ ने दर्ज कराई थी नामजद एफआईआर

विजय पटेल

रायबरेली, 25 जून 2026:

रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में पंचायत भवन में हुई खुली बैठक उस वक्त विवाद में बदल गई, जब राशन कार्ड कटने के मुद्दे पर नाराज लोगों ने ग्राम विकास अधिकारी को घेर लिया। वीडीओ को पंचायत भवन में एक घंटे तक बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 23 जून को डीह क्षेत्र के पंचायत भवन बरुआ में खुली बैठक चल रही थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने राशन कार्ड कटने का मुद्दा उठाया और ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और आरोप है कि कुछ लोगों ने अधिकारी को पंचायत भवन के भीतर ही रोक लिया।

ये भी पढ़ें:

बताया जा रहा है कि ग्राम विकास अधिकारी करीब एक घंटे तक पंचायत भवन में फंसे रहे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़ित अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नामजद आरोपी अमित, पवन, रिशू और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सरकारी कर्मचारी को बंधक बनाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना में अन्य लोग शामिल थे या नहीं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  योग को जनआंदोलन बनाने की पहल... रायबरेली में योग सप्ताह का आगाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link