Uttar Pradesh

गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका के चुनाव में दिखाया जलवा, जानें कौन हैं?

गाज़ियाबाद,7 नवंबर 2024

गाजियाबाद की बेटी सबा हैदर ने अमेरिका के ड्यूपेज काउंटी बोर्ड के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार पैटी गुस्टिन को करीब साढ़े आठ हजार वोटों से हराया। सबा को 39,365 वोट मिले, जबकि पैटी को 30,844 वोट मिले। पिछली बार के चुनाव में वह सिर्फ एक हजार वोटों से हार गई थीं।

सबा हैदर के पिता अली काजम परिवार के साथ संजय नगर के चित्रगुप्त विहार में रहते हैं, जबकि सबा शिकागो में अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं। वह बुलंदशहर के औरंगाबाद के मोहल्ला सादात के मूल निवासी हैं। सबा ने इंटर तक होली चाइल्ड स्कूल से पढ़ाई की, फिर आरसीसी गर्ल्स कॉलेज से बीएससी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से वाइल्ड लाइफ साइंसेज में गोल्ड मेडल के साथ एमएससी की। 2007 में शादी के बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गईं। उनका एक बेटा अजीम अली और एक बेटी आइजह अली है।

सबा हैदर के पिता अली काजमी ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि राजनीति उनके खून में है और अमेरिका में मिले मौके का फायदा उठाकर उसने यह मुकाम हासिल किया। उनकी मां चांदनी ने भी कहा कि वह हमेशा अपनी बेटी को सपोर्ट करती रही और उसे डरने नहीं दिया, ताकि वह जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सके। मां ने यह भी बताया कि सबा ने चुनावी मेहनत में इतना समय दिया कि उसके पैर सुन हो गए थे।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  IPL 2026 में नए विदेशी चेहरों पर दांव...इन छह खिलाड़ियों को पहली बार मिला कॉन्ट्रैक्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link