Uttar Pradesh
छठ पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले… सबके जीवन में सुख व खुशहाली बनल रहे

लखनऊ, 7 नवंबर 2024:
पूर्वांचल के सुदूर गांवों से लेकर देश के बड़े शहरों तक छठ महापर्व का उल्लास छाया है। व्रती महिलाएं छठ मइया के गीत गुनगुना रही हैं। उनके परिजन भी सूर्य उपासना में लीन हैं। छठ पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख और खुशहाली के लिए मंगलकामना की है।
सीएम योगी ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा… ‘लोक आस्था, प्रकृति प्रेम, पवित्रता व सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर हमरे तरफ से आप सभी माता-बहनें और भोजपुरी समाज के लोगन के मंगलकामना। छठी मइया के कृपा से हमरे प्रदेश में सबके जीवन में सुख व खुशहाली बनल रहे। यही प्रार्थना बा। जय-जय छठ मइया।’






