Uttar Pradesh

चुनाव आयोग का फैसला…मतदाता जागरूकता अभियान का हिस्सा नहीं रहेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह

लखनऊ, 1 अगस्त 2025:

यूपी में मतदाता जागरूकता अभियान की प्रचार सामग्री से क्रिकेटर रिंकू सिंह की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं होगा। यही नहीं उनकी तस्वीर वाली सामग्री का प्रयोग नहीं किया जाएगा। ये फैसला आयोग में लिया है। इसकी वजह सपा सांसद प्रिया सरोज से हुई उनकी सगाई बताई जा रही है।

बता दें कि क्रिकेटर रिंकू सिंह के यूपी में लाखों की संख्या में प्रशंसक होने के कारण चुनाव आयोग ने उन्हें प्रदेश का आइकन मानते हुए उन्हें मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) से जोड़ा था। इसके बाद उनकी सगाई सपा सांसद प्रिया सरोज से हो गई। ऐसे में चुनाव आयोग का फैसला आया है।

आयोग का मानना है कि जब कोई व्यक्ति किसी भी तरह से किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ जाता है, या फिर शंका होती है कि वह किसी तरह चुनाव से जुड़ सकता है, तो ऐसे में उसे जागरूकता अभियान से नहीं जोड़ा जा सकता है। इसी वजह से क्रिकेटर रिंकू सिंह को मतदाता जागरूकता अभियान से हटा दिया गया है। आयोग की तरफ से सभी प्रचार सामग्री से क्रिकेटर की फोटो हटाने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  सफाई कराते समय सेफ्टिक टैंक में गिरे चाचा-भतीजे... जहरीली गैस ने ली दोनों की जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link