Uttar Pradesh

सड़क पर हंगामे से रोकने पर युवक का हमला… दरोगा व सिपाही लहूलुहान, आरोपी गिरफ्तार

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 1 सितंबर 2025 :

यूपी के गोरखपुर जिले में खोराबार थाना क्षेत्र में गश्त पर निकले बाइक सवार दरोगा व सिपाही पर एक युवक ने हमला कर दिया। लाठी व चाकू से किये गए वार से दोनों लहूलुहान हो गए। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

खोराबार थाने में तैनात दरोगा अनूप कुमार सरोज व सिपाही राजेश बाइक से गश्त पर निकले थे।दोनों पुलिसकर्मी घुठठ टोला से गुजर रहे थे। इसी दौरान दुर्गेश पासवान नामक युवक सड़क पर हंगामा करते दिखा। हाथ मे लाठी पकड़े दुर्गेश पड़ोसियों को गाली बक रहा था। उसे नशे में धुत ये हरकत करते देखकर पुलिसकर्मियों ने बाइक रोककर टोका। इसी बात पर दुर्गेश हमलावर हो गया और पुलिसकर्मी संभल पाते इससे पहले ही उसने सिपाही राजेश पर लाठी से वार कर दिया। इसी दौरान उसने चाकू निकाला और दरोगा को घोंप दिया। घायल पुलिसकर्मियों ने थाने पर सूचना दी। दोनों को जख्मी हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें:

बताया गया कि दुर्गेश का बेटा कुछ दिन पहले सड़क किनारे शौच कर रहा था। इसी दौरान किसी पड़ोसी ने उसका वीडियो बना लिया। दुर्गेश इसी बात से खफा था और शराब पीने के बाद वीडियो बनाने वाले को ललकारते हुए सड़क पर हंगामा कर रहा था, तभी गश्त पर निकले दोनों पुलिसकर्मी से वो भिड़ गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें  डिंपल यादव पर मौलाना की टिप्पणी से भड़के सपाई, महिला सभा ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link