Uttar Pradesh

डिप्रेशन से जूझ रहीं थीं बीएचयू प्रोफेसर की पत्नी… छठी मंजिल से कूदकर जान दी

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 1 अगस्त 2025:

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-बीएचयू के कंप्यूटर साइंस विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविंद्र नाथ चौधरी की पत्नी हरिता चौधरी (43) ने शुक्रवार सुबह छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 6 बजे हैदराबाद कॉलोनी स्थित आचार्य गोपाल त्रिपाठी शिक्षक आवासीय परिसर में हुई। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हरिता पिछले दो वर्षों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका इलाज बीएचयू में चल रहा था।

शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे हैदराबाद कॉलोनी स्थित आचार्य गोपाल त्रिपाठी शिक्षक आवासीय परिसर में लोग वॉक कर रहे थे। वहीं प्रोफेसर डॉ रविन्द्र नाथ चौधरी उनके दो बच्चे (11 और 8 वर्ष) और हरिता के माता-पिता घर में सो रहे थे। सुबह टहल रहे पड़ोसियों ने हरिता के कूदने की घटना देखी और प्रोफेसर को सूचित किया। प्रोफेसर ने बताया कि हरिता सुबह चुपके से फ्लैट से निकलीं और बिल्डिंग की छत पर जाकर छलांग लगा दी।लंका थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रोफेसर ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद वह शव को मूल निवास स्थान आंध्र प्रदेश ले जाएंगे, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

प्रोफेसर चौधरी ने बताया कि उनकी पत्नी हरिता गृहिणी थीं और डिप्रेशन के कारण अक्सर घंटों घर से बाहर रहती थीं। इस संबंध में उन्होंने कई बार प्रॉक्टोरियल बोर्ड को लिखित शिकायत भी दी थी। हरिता की देखभाल के लिए उनके माता-पिता भी साथ रहते थे। घटना से आईआईटी-बीएचयू परिसर में शोक की लहर है। बीएचयू प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं। प्रोफेसर ने बताया कि एक दिन पहले परिवार में सब कुछ सामान्य था, लेकिन इस घटना ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें  चार धाम यात्रा को लेकर मानसून से निपटने के लिए तैयारियों की हुई समीक्षा, दिए गए कड़े निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button