Lucknow City

53 के हुए अखिलेश : CM योगी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं, सियासी तल्खी के बीच दिखा शिष्टाचार, पूरे यूपी में सपा का जश्न

मायावती, पंकज चौधरी, केशव मौर्य समेत कई नेताओं ने दी बधाई, सैफई से लखनऊ तक कटे केक, पौधरोपण, भंडारे और 'भावी प्रधानमंत्री' के पोस्टर से जन्मदिन बना चर्चा का केंद्र

लखनऊ, 1 जुलाई 2026:

सपा मुखिया एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज 53 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से ऊपर उठकर शिष्टाचार की मिसाल भी देखने को मिली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्रीराम से आपके लिए आगे और दीर्घायु की प्रार्थना है।

akhilesh-yadav-53rd-birthday-cm-yogi-adityanath-wishes (2)

भाजपा और सपा के बीच अक्सर तीखी राजनीतिक और वैचारिक टकराहट देखने को मिलती है लेकिन जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसर पर मुख्यमंत्री योगी का यह संदेश राजनीतिक शिष्टाचार का उदाहरण माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है।

अखिलेश यादव को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी शुभकामनाएं दीं। मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य, सुखद जीवन तथा लंबी उम्र की कामना की।

akhilesh-yadav-53rd-birthday-cm-yogi-adityanath-wishes (4)

akhilesh-yadav-53rd-birthday-cm-yogi-adityanath-wishes (7)

akhilesh-yadav-53rd-birthday-cm-yogi-adityanath-wishes (3)
वहीं, सपा कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाया। लखनऊ समेत कई जिलों में केक काटे गए, मिठाइयां बांटी गईं, पूजा-पाठ और भंडारों का आयोजन हुआ। राजधानी में किन्नर समुदाय ने ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य कर जश्न मनाया, जबकि कई स्थानों पर अखिलेश यादव को ‘भावी प्रधानमंत्री’ बताते हुए पोस्टर लगाए गए।
akhilesh-yadav-53rd-birthday-cm-yogi-adityanath-wishes (5)

सपा नेता मोहम्मद इखलाक ने दादामियां की दरगाह पर चादर चढ़ाकर उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगी। सैफई में रामगोपाल यादव ने केक काटने के साथ 53 पौधे लगाकर भतीजे का जन्मदिन मनाया। मुरादाबाद की सांसद रूचिवीरा ने 53 फीट लंबा केक बनवाया जबकि सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने 53 पुशअप लगाकर शुभकामनाएं दीं।
akhilesh-yadav-53rd-birthday-cm-yogi-adityanath-wishes (6)

इसी अवसर पर सपा ने ‘पीडीए पेड़ अभियान’ की शुरुआत भी की। 7 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के जरिए पीड़ित, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को जोड़ने के साथ वृक्षारोपण और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने की तैयारी की गई है।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button