ProjectsUttarakhand

धामी सरकार ने Development Projects और Disaster Relief के लिए खोला खजाना, 8.61 करोड़ की मंजूरी

देहरादून कैंट में बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए 4.92 करोड़ रुपये की मंजूरी, उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित 123 परिवारों को राहत के लिए 3.69 करोड़ रुपये स्वीकृत, सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने संग राहत कार्यों में तेजी पर दिया जोर

देहरादून, 2 जुलाई 2026:

प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के साथ आपदा प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए धामी सरकार ने 8.61 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है। इस फैसले के तहत देहरादून में बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ी रकम जारी की गई है, जबकि उत्तरकाशी में आपदा से प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी देकर कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है। राहत राशि समय पर उपलब्ध कराने के साथ प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का काम लगातार जारी है। सीएम ने देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के बंच केबिल से वंचित इलाकों में बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए चल रहे बंच केबिल कार्य हेतु 4.92 करोड़ रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी दी है। इस रकम से संबंधित इलाकों में बिजली नेटवर्क को मजबूत करने का काम आगे बढ़ेगा।

वहीं उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील के धराली, हर्षिल, डुंडा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट और मोरी क्षेत्र में आपदा के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए 123 मकानों के प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 3.69 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। प्रत्येक प्रभावित परिवार को 3 लाख रुपये की दर से सहायता मिलेगी। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : नशे में धुत अधिकारी ने मेले से लौट रही युवतियों को कार से रौंदा, हादसे में 1 की मौत, 2 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button