Unnao City

Unnao : घरेलू कहासुनी ने लिया खूनी मोड़, बेटे ने उठाई कुल्हाड़ी, पिता को मौत के घाट उतारा

औरास थाना क्षेत्र में मंदिर में पूजा करते समय बेटे ने पीछे आए किया हमला, मृतक पिता को बताया जा रहा भाजपा नेता, आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया, हत्या की वजह की जांच जारी, गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात

प्रमोद पासी

उन्नाव, 5 जुलाई 2026:

उन्नाव के औरास थाना इलाके के चमारनखेड़ा मजरा ढकौली गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना शनिवार शाम की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक चमारनखेड़ा मजरा ढकौली गांव में रहने वाले प्रमोद पासी उर्फ रेवती (55) का किसी बात को लेकर अपने बड़े बेटे सोनेलाल पासी (34) से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि प्रमोद इसके बाद घर के पास शनिदेव के मंदिर पर पूजा करने चला गया। इसी दौरान कहासुनी से नाराज बेटा सोनेलाल वहां कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और पिता के सिर व गर्दन पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से प्रमोद पासी की मौके पर ही मौत हो गई।
unnao-auras-son-kills-bjp-leader-father-pramod-pasi-axe-attack (2)

घटना के बाद गांव के लोग मौके पर जुट गए। परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। हत्या की असली वजह जानने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सोनेलाल चार भाइयों में सबसे बड़ा है। बताया गया कि मृतक भारतीय जनता पार्टी में अनुसूचित जाति मोर्चे का पदाधिकारी था। हालांकि पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button