Lucknow City

उठ जाग मुसाफिर, भोर भयो… राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- दादरी की फ्लॉप रैली के बाद हिम्मत हार गए ‘महाराज’

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- सिर्फ यादव और 'मियां भाई' के वोट से नहीं बनेगी बात, एक दिन पहले डॉ. सोनेलाल पटेल को श्रद्धांजलि न देने पर साध चुके हैं निशाना

लखनऊ, 6 जुलाई 2026:

यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ सियासी बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में राजभर ने व्यंग्यात्मक अंदाज में अखिलेश यादव को ‘महाराज’ कहकर संबोधित किया और उन्हें चुनाव तक आराम की मुद्रा में रहने वाला नेता बताया।

राजभर ने अपनी पोस्ट की शुरुआत ‘गुड मॉर्निंग अखिलेश जी, उठ जाइए, सुबह हो चुकी है, कितना सोयेंगे महाराज’ से की। आगे लिखा कि उन्होंने सपने में देखा है कि अखिलेश यादव चुनाव तक ऐसे ही सोए रहेंगे। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि दादरी की फ्लॉप रैली के बाद अखिलेश को अपनी राजनीतिक जमीन कमजोर होने का एहसास हो गया है, इसलिए अब वह दूसरी रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
up-politics-op-rajbhar-attacks-akhilesh-yadav-dadri-rally-flop (1)

सुभासपा प्रमुख ने आगे लिखा कि सपा के ही खासमखास लोग बता रहे हैं कि दादरी रैली के नतीजे से अखिलेश निराश और हताश हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ यादव और मियां भाई के वोट से काम नहीं बनेगा मित्र, ना ट्विटर और एसी-पीसी से राजनीति चलेगी। उठ जाग मुसाफिर भोर भयो।

ये भी पढ़ें:

मालूम हो कि राजभर लगातार अखिलेश यादव पर इस तरह के हमले बोल रहे हैं। इससे पहले रविवार को भी उन्होंने एक्स पर लंबा पोस्ट लिखकर अखिलेश को राजा बाबू बताया था। उस पोस्ट में उन्होंने अपना दल के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि न देने को लेकर सपा प्रमुख की आलोचना की थी।

इसके साथ ही आरोप लगाया था कि अखिलेश यादव लगातार कुर्मी समाज और गैर-यादव पिछड़े वर्ग के नेताओं की उपेक्षा करते रहे हैं। लगातार हो रहे राजभर के हमलों से प्रदेश की सियासत में सपा और सुभासपा के बीच जुबानी जंग और तेज होने के आसार दिख रहे हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  सीएम आवास घेरने निकले शारीरिक प्रशिक्षित बेरोजगारों को पुलिस ने रोका, सड़क पर हंगामा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button