Lucknow City

मधवापुर के अखाड़े में मचा घमासान, एक-एक दांव पर थमीं सांसें, महिला-पुरुष पहलवानों ने दिखाया दमखम

लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में दशकों पुरानी परंपरा में उमड़ा जनसैलाब, दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने रोमांचक कुश्तियों से बांधा समां, विजेताओं को मिले पुरस्कार

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 16 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के मधवापुर गांव का अखाड़ा कजरी तीज के मौके पर रोमांच से भर उठा। दशकों पुरानी पारंपरिक दंगल की परंपरा में इस बार भी दूर-दराज से पहुंचे महिला और पुरुष पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। अखाड़े में पहलवानों की जोरदार भिड़ंत हुई और हर कुश्ती के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ता गया।

किसी पहलवान ने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देने के लिए ताकत आजमाई तो किसी ने चतुराई भरे दांव से बाजी पलटने की कोशिश की। अखाड़े में होने वाली हर रोमांचक कुश्ती पर दर्शकों की तालियां और उत्साह देखने लायक रहा। महिलाओं की भागीदारी ने दंगल के आकर्षण को और बढ़ाया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने पूरे आयोजन का जमकर आनंद लिया।

ये भी पढ़ें:

गांववासियों ने बाहर से आए पहलवानों का जोरदार स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पुरस्कार प्रदान किए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मीनू के मुताबिक मधवापुर का दंगल दशकों से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हर वर्ष कजरी तीज पर आयोजित होने वाले इस दंगल में दूर-दूर से पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करने पहुंचते हैं।
malihabad-madhwapur-dangal-kaajri-teej-kushti-lucknow (2)

Advertisement

उन्होंने इस ऐतिहासिक परंपरा को जीवित रखने वाले आयोजकों और ग्रामीणों की सराहना की। दंगल के आयोजक दिनेश रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले पहलवानों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। भारी भीड़ और रोमांचक मुकाबलों के बीच मधवापुर का यह पारंपरिक दंगल एक बार फिर यादगार बन गया।

ये भी पढ़ें  UP SCR ने पकड़ी रफ्तार : लखनऊ से चलेगा 6 जिलों के कायाकल्प का पहिया, बनेगा 26,741 वर्ग किमी का मेगा डेवलपमेंट प्लान

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link