Lucknow City

Lucknow News : आग की लपटों में कबाड़ हो गई रोड पर फर्राटा भर रही XUV, अनहोनी से बचे भाई-बहन

क्लच ने दिया धोखा, रास्ते में कार से उठी अजीब गंध के बाद चालक ने गाड़ी रोकी, देखते ही देखते XUV धू-धूकर जलने लगी, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 21 सितंबर 2026:

यूपी के लखनऊ में निगोहां क्षेत्र के लालपुर गांव के पास सोमवार दोपहर चलती XUV 3XO में अचानक आग लग गई। कार में सवार भाई-बहन ने समय रहते बाहर निकलकर खुद को बचा लिया। कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गई। सड़क पर जलती कार देखकर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

लखनऊ जा रहे थे भाई-बहन

रायबरेली के बछरावां के ग्राम नेवा में रहने वाले सत्यदेव सिंह कार (UP 32 QM 8603) से अपनी बहन गीता के साथ बछरांवा से लखनऊ जा रहे थे। लालपुर गांव के पास पहुंचने पर कार के क्लच में दिक्कत आने लगी। सत्यदेव के मुताबिक इसी दौरान उन्हें अजीब दुर्गंध महसूस हुई। किसी अनहोनी की आशंका से कार रोककर दोनों लोग बाहर आ गए।

ये भी पढ़ें:

lucknow-nigohan-xuv-car-catches-fire-brother-sister-safe (2)

Advertisement

धमाकों और लपटों से सहम गए दोनो लोग

भाई-बहन तुरंत बाहर निकल आए और सुरक्षित दूरी पर खड़े हो गए। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी कार धुएं से घिर गई। लपटों के बीच बंद शीशे विस्फोट के साथ फटते रहे। कुछ ही देर में सड़क पर खड़ी कार आग का गोला बन गई। दोनों ने समय रहते कार से बाहर निकलकर राहत की सांस ली।

पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया

कार में आग लगने की सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। निगोहां थाने के एसओ रवींद्र कुमत ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें  UP Cabinet Meeting : सरकारी डेटा की सुरक्षा के लिए 104 करोड़ का प्लान, IIT कानपुर को जिम्मेदारी, बनेगा सिक्योरिटी सेंटर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link