Hardoi City

महिला लेखपाल का SDM पर आरोप, बोलीं- चैंबर में कीं अश्लील बातें, विरोध पर सस्पेंशन की धमकी

शाहाबाद तहसील में तैनात महिला लेखपाल ने पुलिस को दी शिकायत, पिता के साथ कहासुनी का वीडियो भी आया सामने, SDM ने सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद, पुलिस ने शुरू की जांच

हरदोई, 7 जुलाई 2026:

परियल गांव में विरोध व पथराव की घटना से चर्चा में आये शाहाबाद तहसील के SDM सुशील मिश्रा पर
एक महिला लेखपाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला लेखपाल का कहना है कि SDM ने उन्हें फोन कर चैंबर में बुलाया, जाति पूछी, फिर निजी तौर पर काम करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर अश्लील बातें कीं, अभद्र व्यवहार किया और सस्पेंड कराने समेत कई तरह की धमकियां दीं। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

महिला लेखपाल ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका 23 जून को बिलग्राम से शाहाबाद तहसील तबादला हुआ था और 25 जून को उन्होंने जॉइन किया। इसके बाद उन्हें कार्यालय से अटैच कर दिया गया। उनका कहना है कि आंखों की परेशानी के चलते उन्होंने पहले तहसीलदार, फिर SDM से फील्ड की जगह दूसरे काम की मांग की थी।

महिला लेखपाल के मुताबिक सोमवार को SDM ने उन्हें अपने चैंबर में बुलाया। वहां सबसे पहले उनकी जाति पूछी गई। उन्होंने खुद को अनुसूचित जाति का बताया तो कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। महिला का आरोप है कि इसके बाद SDM ने अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर कहा कि उनके खिलाफ FIR दर्ज करा देंगे, नौकरी से सस्पेंड करवा देंगे और जहां से आई हो वहीं वापस भेज देंगे।
hardoi-shahabad-sdm-sushil-mishra-female-lekhpal-harassment-allegations (2)

ये भी पढ़ें:

महिला लेखपाल का कहना है कि वह घबरा गईं और तुरंत अपने पिता को फोन कर बुला लिया। कुछ देर बाद उनके पिता दो वकीलों के साथ तहसील पहुंचे, जहां SDM से उनकी बहस हो गई। महिला लेखपाल के पिता का आरोप है कि जब वह SDM कार्यालय पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। कहा कि पुलिसकर्मियों ने धक्का-मुक्की भी की। पिता के मुताबिक उनकी बेटी इस घटना से मानसिक रूप से बेहद परेशान है और उसने नौकरी छोड़ने व सुसाइड जैसा कदम उठाने की बात कही। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान SDM और महिला लेखपाल के पिता के बीच हुई तीखी बहस का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
hardoi-shahabad-sdm-sushil-mishra-female-lekhpal-harassment-allegations (2)

SDM ने आरोपों को बताया निराधार

शाहाबाद SDM सुशील मिश्रा ने महिला लेखपाल के सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि महिला लेखपाल से केवल सरकारी काम को लेकर बातचीत की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल ने खुद अभद्र व्यवहार किया और बाद में उनके पिता समेत कुछ लोगों ने चैंबर में आकर हंगामा किया। SDM का कहना है कि उस समय उनके कार्यालय में कई कर्मचारी मौजूद थे, जिनसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा सकती है।

कौन हैं SDM सुशील मिश्रा

सुशील मिश्रा चित्रकूट के रहने वाले 2023 बैच के PCS अधिकारी हैं। उनकी पहली तैनाती सीतापुर में ट्रेनी SDM के रूप में हुई थी। बाद में हरदोई में सदर SDM रहे और करीब ढाई महीने पहले शाहाबाद तहसील में उनकी पोस्टिंग हुई। इससे पहले जून महीने में परियल गांव में निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से विवाद और पथराव की घटना को लेकर भी वह चर्चा में आए थे। ये घटना इसलिए भी सुर्खियों में आई थी क्योंकि विपक्षी दलों ने आरोपी को भाजपा नेता बताकर एसडीएम की उपेक्षा का मुद्दा उठाया था।

READ MORE

ये भी पढ़ें  थानेदार के घर में चोरी का मामला...महकमे की किरकिरी पर एसपी का एक्शन, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button