Ho Halla SpecialReligiousUttar Pradesh

अमेठी : गाजे-बाजे के साथ निकली खाटू श्याम की भव्य शोभा यात्रा

अमेठी, 9 नवंबर 2024

उत्तर प्रदेश के अमेठी की नगर पंचायत मुसाफिरखाना स्थित रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित खाटू श्याम भजन-कीर्तन कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर श्याम मित्र मंडल मुसाफिरखाना की ओर से आज एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम में श्याम मित्र के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-वाराणसी की साफ-सफाई कर गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा में कस्बे की सैकड़ों महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर हाथ में खाटू श्याम के नाम की पताका लिए खाटू श्याम की गगनभेदी जयकारे लगाते हुए जुलूस के साथ सड़कों पर निकलीं। इस दौरान कस्बे के गल्लामंडी स्थित नवदुर्गा मंदिर गेट,सब्जीमंडी स्थित श्रीरामजानकी मंदिर,हनुमानगढ़ी,कालीमाता मंदिर,शिव-शक्ति धाम,दयानंदगली,शिवदासगली,छोटीनहर माइनर,संडाबंगला गेट,रेलवे-स्टेशन गली समेत कई नुक्कड़ों पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई।कार्यक्रम में श्रद्धालुओं नें खांटूशयाम के भजनों पर खूब ठुमके लगाये वहीं महिला श्रद्धालु भी डीजे व बैंड पर चल रहे भक्ति गीतों पर थिरकती नजर आईं।

श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार के कार्यक्रम को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार कर कार्यक्रम को भव्य बनाने की पूरी योजना बनाई है।संगठन के चंदन मोदनवाल,विद्यार्थी कौशल,राजू कसौधन ने बताया कि रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लगभग बीस हजार भक्तों की भीड़ का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  "बाल काटने पर नाई से भिड़ा युवक, थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link