Sports

भारत-जिम्बाब्वे T20 Series: सिकंदर रजा की चुनौती, बोले- टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगी यह सीरीज

कहा- भारत भी बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जिम्बाब्वे की टीम भी नए खिलाड़ियों के साथ खुद को मजबूत कर रही है, कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज को बराबरी की टक्कर बताया, 23 जुलाई से हरारे में तीन मैचों की T20 Series शुरू होगी

स्पोर्ट्स डेस्क, 21 जुलाई 2026:

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की T20 Series से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने मुकाबले को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि यह सीरीज किसी भी तरह से एकतरफा नहीं होगी, क्योंकि दोनों टीमें बदलाव के दौर से गुजर रही हैं और दोनों के पास ट्रॉफी जीतने का बराबर मौका है।

बराबरी की टक्कर का दावा

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में सिकंदर रजा ने कहा कि उनकी टीम लगातार बेहतर क्रिकेट खेल रही है और पिछले कुछ समय में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। रजा के मुताबिक जीत-हार का फैसला मैदान पर होगा, लेकिन दोनों टीमों की संभावनाएं बराबर हैं।

ये भी पढ़ें:

बदलाव के दौर में दोनों टीमें

Advertisement

रजा ने कहा कि सिर्फ भारतीय टीम ही नए खिलाड़ियों के साथ आगे नहीं बढ़ रही, बल्कि जिम्बाब्वे की टीम भी ट्रांजिशन फेज से गुजर रही है। ऐसे में किसी एक टीम को पहले से मजबूत मानना सही नहीं होगा। उनका मानना है कि यही वजह इस सीरीज को दिलचस्प बनाएगी।

टीम इंडिया पर रहेगा दबाव

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम हाल के दिनों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 Series हार चुकी है। इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हराकर ICC T20 Ranking में भी शीर्ष स्थान हासिल किया। ऐसे में जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया वापसी के इरादे से उतरेगी।

23 जुलाई से शुरू होगा मुकाबला

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 25 जुलाई और तीसरा 26 जुलाई को होगा। तीनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।

ब्रायन बेनेट पर रहेंगी नजरें

ब्रायन बेनेट इस साल जिम्बाब्वे के सबसे सफल T20 बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 9 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 394 रन बनाए हैं। उनकी औसत 78.80 रही है और वह तीन अर्धशतक भी लगा चुके हैं। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के सामने उन्हें जल्दी आउट करने की चुनौती रहेगी।

दोनों टीमों की स्क्वॉड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह, रवि बिश्नोई

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मरुमानी, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजराबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारावा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुंबा

ये भी पढ़ें  Asian Games 2026 : भारत का मिशन मेडल जारी, UP की प्राची ने रेस में ब्रॉन्ज, तजिंदरपाल ने शॉट पुट में जीता सिल्वर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link