Uttarakhand

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर: 235 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, धामी बोले- नहीं थमेगा विकास का पहिया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ से पहले दी सौगात, कांवड़ मेला की तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, आपदा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं पर की चर्चा

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 21 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत लगभग 235 करोड़ रुपये की विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उत्तराखंड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (UIIDB) द्वारा संचालित इन परियोजनाओं का उद्देश्य हरिद्वार में आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित व श्रद्धालु अनुकूल सुविधाओं का विकास करना है। वहीं, सीएम ने कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की।

हरिद्वार स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 43.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली प्रशासनिक मार्ग परियोजना का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही 66.76 करोड़ रुपये की लागत से हर की पैड़ी और सुभाष घाट के पुनरुद्धार कार्य, 66.34 करोड़ रुपये की लागत से हर की पैड़ी के उत्तर क्षेत्र में आधारभूत अवसंरचना विकास और 58.84 करोड़ रुपये की लागत से रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के पुनरुद्धार कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विकास का पहिया नहीं रुकेगा।
haridwar-ganga-corridor-cm-dhami-lays-foundation-stone-235-crore-projects (2)

ये भी पढ़ें:

इन परियोजनाओं के माध्यम से हरिद्वार में श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए बेहतर आवागमन, आधुनिक सुविधाएं, सुरक्षित घाट, सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थान और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का मानना है कि इन कार्यों से हरिद्वार की सांस्कृतिक और धार्मिक गरिमा के अनुरूप विश्वस्तरीय सुविधाओं का विकास होगा। वहीं, दूसरी ओर कार्यक्रम के बाद सीएम धामी की अध्यक्षता में कांवड़ मेला 2026 की तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर मेला नियंत्रण भवन सभागार, हरिद्वार में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा एवं प्रदीप बत्रा, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  राजाजी सड़क परियोजना: आप ने धामी सरकार पर दागा सवाल, कहा- सार्वजनिक करें सभी स्वीकृतियां

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button