Uttar Pradesh

यूपी: सौनौली डिपो को चूना लगा रही टूरिस्ट परमिट वाली प्राइवेट बसें

महराजगंज, 11 नवंबर 2024

उत्तर प्रदेश में भारत नेपाल सीमा से सटे सोनौली स्थित रोडवेज बस स्टैंड से महज 100 मीटर के दायरे में सौनौली से दिल्ली व गोरखपुर के लिए चलने वाली प्राइवेट टूरिस्ट परमिट प्राप्त बसों को खड़ी कर सरकारी राजस्व को चूना लगाया जा रहा है।

इन दिनों दिल्ली समेत अन्य जगहों तक जाने वाली प्राइवेट बसों की संख्या करीब सौ तक पहुंच गयी है । इन बसों को चलवाने वाले दलाल नेपाल से आने वाली कुछ सवारियों को यह कह बैठा रहे हैं कि बसें प्राइवेट नहीं बल्कि सरकारी हैं।

सोनौली डिपो के अधिकारियों ने कई बार एआटीओ,पुलिस सहित तमाम सम्बंधित अधिकारियों को पत्र लिख प्राइवेट बसों को नियमानुसार कार्रवाई करने के साथ साथ सरकारी बस स्टैंड से दूर हटाने की मांग की है। लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा खानापूर्ति की जाती है ।

एआरएम नंद किशोर चौधरी का कहना है कि सौनौली डिपो के पास से प्राइवेट बसों के संचालन से रोडवेज विभाग के राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है ।

Advertisement

एआरटीओ विनय कुमार का कहना है कि सोनौली से अवैध बसों के संचालन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है

ये भी पढ़ें  शादी का दबाव बनाकर मांगती थी रकम...गला रेतने वाला प्रेमी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link