Uttarakhand

स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, नहीं मिली लेडी अटेंडेंट, 45 का चालान

उत्तराखंड में परिवहन विभाग ने चलाया विशेष जांच अभियान, स्कूल वाहनों में मिलीं कई अनियमितताएं, फिटनेस प्रमाणपत्र अग्निशमन यंत्र जैसे जरूरी कागजात नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 23 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड के हरिद्वार में विशेष सघन जांच अभियान के दूसरे दिन परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों ने विभिन्न विद्यालयों व प्रमुख मार्गों पर स्कूल बसों और अन्य विद्यालय वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, लेडी अटेंडेंट की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 45 विद्यालय वाहनों का चालान किया गया।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में हरिद्वार में विद्यालय वाहनों के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष सघन जांच अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। अभियान का उद्देश्य विद्यालयी बच्चों की सुरक्षित एवं संरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और विद्यालय वाहनों द्वारा सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन कराना है। गुरुवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों ने स्कूल बसों व अन्य विद्यालय वाहनों का परीक्षण किया।
haridwar-school-bus-safety-drive-45-vehicles-fined-rto-action (2)

ये भी पढ़ें:

जांच के दौरान फिटनेस प्रमाणपत्र का अभाव, परमिट संबंधी अनियमितताएं, ड्राइविंग लाइसेंस का अभाव, अग्निशमन यंत्र एवं फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध न होना और निर्धारित मानकों के अनुरूप लेडी अटेंडेंट की अनुपस्थिति सम्मिलित रही। अभियान के दौरान विद्यालय प्रबंधन व वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालय वाहनों का संचालन केवल सभी वैध अभिलेखों व अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों के साथ ही किया जाए। परिवहन विभाग ने कहा कि विद्यालयी बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें  एक महीने बाद फिर बसने लगा रिजॉर्ट : MDDA का बुलडोजर दोबारा गरजा

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button