Uttar Pradesh

“शादी में खीर खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती”

उन्नाव,12 नवंबर 2024

उन्नाव जिले के रसूलपुर गांव में एक शादी समारोह में खीर खाने से 100 से ज्यादा घराती और बाराती बीमार हो गए। लोगों को पेट दर्द, उल्टी, और दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें आसपास के सरकारी और गैरसरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद कई लोग घर लौट गए, लेकिन कुछ अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

अस्पताल में भर्ती असलम और रिजवान ने बताया कि शादी में खीर खाने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्होंने आशंका जताई कि खीर में इस्तेमाल किया गया खोया खराब हो सकता है। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और बीमार लोगों के इलाज की व्यवस्था की।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  होर्मुज में ईरान का नया दांव, ट्रंप की ‘तूफान से पहले शांति’ चेतावनी से मचा वैश्विक हड़कंप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link