Uttar Pradesh

कुर्बानी को जा रही भैंस ने रस्सी तोड़कर लगाई रेस…वाहन तोड़े, ड्राइंग रूम भी तहस-नहस

सहारनपुर, 8 जून 2025

यूपी के सहरानपुर जिला मुख्यालय पर बसे शहर में रोड से लेकर घर तक एक भैंस ने जमकर बवाल काटा। बताया गया लोग उसे कुर्बानी के लिए ले जा रहे थे तभी वो रस्सी तोड़कर भागी और रोड पर रेस लगा दी पीछे भीड़ आगे भैंस का नजारा देख लोग अचरज में पड़ गए। भाग रही भैंस चाणक्यपुरी इलाके में खड़ी कार को डैमेज करने के बाद दरवाजा तोड़कर एक मकान में घुस गई। यहां उसने ड्राइंग रूम को तहस नहस कर दिया। किसी तरह उसे काबू में किया गया। लोगों ने मवेशी के मालिकों से नुकसान की भरपाई करने को कहा है।

 

शनिवार को बकरीद का त्योहार होने की वजह से नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। बाजार दफ्तर बंद थे लोग आराम से घरों में बैठे थे।
इसी दौरान खत्ता खेड़ी इलाके में कुर्बानी के लिए ले जाई जा रही एक भैंस ने रस्सी तोड़कर पहले खुद को आजाद किया फिर सड़क पर दौड़ने लगी पहले भैंस गोलकोठी के साजन पैलेस में दाखिल हो गई , भैंस के पीछे मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोग भी उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। अपने पीछे आती भीड़ देख भैंस ने रेस लगा दी।

दौड़ रही भैंस ने साजन पैलेस में काफी नुकसान किया उसके बाद गोलकोठी से लेकर चिलकाना रोड तक भागती आई भैंस चाणक्यपुरी में दाखिल हो गई। यहां भैंस ने जमकर गदर काटी महंगी चार पहिया वाहन की बॉडी को पिचका दिया साइड मिरर टूट गए। भैंस कालोनी में रहने वाले विकास गोयल के घर मे दरवाजा तोड़कर घुस गई। गुस्से में भड़की भैंस की भागमभाग में ड्राइंग रूम में रखा कीमती सामान टूट कर बिखर गया। फर्श पर टूटा कांच बिखर गया। जख्म लगने से भैस का खून भी फर्श पर काफी गिरा।

Advertisement

उसके पीछे भाग रहे लोग भी यहां आ गए। भीड़ के हाथ मे लाठी डंडे देख लोग सहम गए आनन फानन कालोनी का मेन गेट बंद किया गया। भैंस को कंट्रोल करने के लिए दूसरे पशु को उसके पास लाकर खड़ा किया गया जिसके बाद भैंस को पकड़ा जा सका। पुलिस ने मौके पर आकर सड़क पर जमा भीड़ को हटाया और उसके बाद भैंस मालिक को बुलाया। जिन लोगों का नुकसान हुआ है उन लोगों का कहना है कि जब तक भरपाई नहीं होगी तब तक भैंस की वापसी नहीं करेंगे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में हुई वार्ता के दौरान पकड़ी गई भैंस देर तक पेड़ से बंधी खड़ी रही।

ये भी पढ़ें  संजू पंडा ने जलती होलिका में दौड़कर 5200 साल पुरानी परंपरा जीवंत की

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link