Uttar Pradesh

युट्यूबर ने साधु संत का वेश धरकर बकीं गालियां… भड़के लोग पहुंचे थाने, आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद, 26 जुलाई 2025:

यूपी के मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले युट्यूबर आमिर नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने साधु संत का वेश धरकर एक वीडियो बनाया जिसमें उसने गालियां बकने के साथ देवी देवताओं के प्रति जमकर अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया। स्थानीय लोगों ने तहरीर देकर शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

वीडियो में देवी देवताओं को भी किया अपमानित

पाकबड़ा में हाशमपुर चौराहा निवासी आमिर यूट्यूब पर टॉप रियल टीम (टीआरटी) नाम से चैनल चलाता है। जिसमें उसके वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर वीडियो बनाकर डालता है। टीआरटी के 58 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। बीते दिनों आमिर के यूट्यूब चैनल की एक वीडियो तेजी से वायरल हुई। 2 मिनट 59 सेकेंड के इस वीडियो में वह साधु की वेशभूषा धारण करके गाली वाले शब्दों का प्रयोग करते नजर आया है। देवी देवताओं के प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया।

ये भी पढ़ें:

जांच पड़ताल में चैनल पर मिले कई आपत्तिजनक वीडियो

Advertisement

इस पर कई लोगों ने एक्स पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को टैग करके शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। वहीं पाकबड़ा के करनपुर निवासी दीपक कश्यप, राजीव ठाकुर, राहुल, सचिन कश्यप आदि ने पाकबड़ा पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने संतों और देवी देवताओं को अपमानित करने का आरोप लगाया। जांच पड़ताल की तो आरोपी आमिर के यूट्यूब चैनल पर कई ऐसे वीडियो मिली, जिसमें उसने गाली गलौज करते हुए आपत्तिजनक कंटेंट बनाकर प्रसारित किया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईटी एक्ट व सौहार्द बिगाड़ने की धारा में केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें  रिश्वत की रकम और जेब में 1.80 लाख के साथ पकड़ा गया एडिशनल ड्रग कमिश्नर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link