Maharashtra

मुंबई में दुखद घटना : 12वीं मंजिल से गिरी 4 साल की मासूम, कुछ ही पलों में हो गई मौत

मुंबई, 26 जुलाई 2025

महाराष्ट्र के मुंबई से एक दुखभरी घटना सामने आई है। यहां पर नायगांव पूर्व स्थित नवकार सिटी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स की 12वीं मंजिल से गिरकर चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई।

मामले में पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्ची के (माता-पिता) अंजलि और प्रजापति नवकार सिटी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रहते हैं। उनकी एक चार साल की बेटी है जिसका नाम अनविका है।

बुधवार शाम अंजलि अपनी बेटी के साथ खरीदारी करने के लिए जाने वाली थी। घर से बाहर आकर अंजलि फ्लैट का ताला लगा रही थीं, तभी अन्विका इधर-उधर घूमने लगी। इसी दौरान अन्विका उनके बगल में रखे शू रैक पर बैठ गई और अंजलि अपने जूते पहन रही थी।

ये भी पढ़ें:

इसी दौरान अन्विका शू रैक से खिड़की पर चढ़ गई। ग्रिल न होने के कारण वह नीचे गिर गई। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नैगांव पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Advertisement

 

ये भी पढ़ें  पत्नी के चरित्र पर शक है तो बच्चे का DNA परीक्षण नहीं किया जा सकता : बॉम्बे हाईकोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link