Uttarakhand

UTU पेपर लीक में Assistant Professor गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर पहले ही पहुंचा दिए थे सवाल

UTU Semester Exam से पहले शिवालिक कॉलेज के छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचाए गए थे अहम सवाल, Internal Investigation के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जांच के दायरे में, दूसरे लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही, यूपी सहरानपुर का निवासी है असिस्टेंट प्रोफेसर

देहरादून, 24 जुलाई 2026:

उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) की Semester Exam में Paper Leak का मामला सामने आने के बाद दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के Assistant Professor आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले WhatsApp Group के जरिए छात्रों तक ऐसे सवाल पहुंचाए, जिनका बाद में आए प्रश्नपत्र से काफी मेल मिला।

परीक्षा के बाद मिला बड़ा सुराग

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की शिकायत के मुताबिक, 8 जुलाई को हुई परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय को एक ईमेल मिला। इसमें बताया गया था कि 3 जुलाई को कॉलेज के एक WhatsApp Group में कुछ महत्वपूर्ण सवाल साझा किए गए थे। जब परीक्षा खत्म होने के बाद इन सवालों का प्रश्नपत्र से मिलान किया गया तो दोनों में काफी समानता मिली।

ये भी पढ़ें:

विभागीय जांच में भी आरोप सही मिले

शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने एक Internal Investigation Committee बनाई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी Assistant Professor ने परीक्षा से पहले छात्रों के Internal Portal और WhatsApp के जरिए परीक्षा से जुड़े सवाल साझा किए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

छात्रों को अनुचित फायदा पहुंचाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कुछ छात्रों को अनुचित फायदा पहुंचाने के इरादे से परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता भंग की। शिकायत के आधार पर प्रेमनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। गवाहों के बयान, विश्वविद्यालय से मिले दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। आशीष शाकुम्भरी विहार सहारनपुर यूपी का निवासी है।

मोबाइल और अन्य उपकरणों की जांच जारी

पुलिस ने आरोपी से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि प्रश्नपत्र से जुड़े सवाल किस तरह हासिल किए गए और उन्हें किन-किन लोगों तक भेजा गया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें  रोहित नेगी हत्याकांड: दून पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को दबोचा...5 गोलियां लगीं, एम्स में भर्ती

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button