Lucknow City

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन, विपक्ष से बोले- अपने राज्यों के शिक्षा मंत्रियों से मांगो इस्तीफा

नीट विवाद के बीच पेपर लीक मुद्दे पर गैर एनडीए राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे की मांग, पुलिस से धक्का-मुक्की और बैरिकेडिंग धकेलने से बढ़ा तनाव

लखनऊ, 27 जुलाई 2026:

नीट पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोमवार को राजनीतिक घमासान की गूंज लखनऊ विश्वविद्यालय में सुनाई दी। विश्वविद्यालय में एक गुट के छात्रों ने पेपर लीक के मुद्दे पर गैर-एनडीए शासित राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 पर एकत्र हुए छात्रों ने शर्म करो-शर्म करो के नारे लगाते हुए प्रदर्शन शुरू किया। छात्रों का कहना था कि पंजाब, कर्नाटक, केरल और झारखंड जैसे गैर-एनडीए राज्यों में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन विपक्षी नेता इन मामलों पर चुप्पी साधे हुए हैं। उनका आरोप था कि यही नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में खड़े थे, जबकि अपने दल या गठबंधन की सरकारों में हुई घटनाओं पर कोई सवाल नहीं उठा रहे।
lucknow-university-student-protest-neet-paper-leak-opposition (2)

प्रदर्शन के दौरान जब छात्र विश्वविद्यालय परिसर से बाहर निकलकर सड़क की ओर बढ़ने लगे तो पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई। छात्रों ने बैरिकेडिंग को भी धक्का दिया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें विश्वविद्यालय परिसर के भीतर ही रोक दिया और स्थिति को नियंत्रित किया।

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की कि जिन राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं वहां के शिक्षा मंत्रियों को भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर परिसर में कुछ समय तक राजनीतिक नारों और विरोध-प्रदर्शन का माहौल बना रहा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में दिनदहाड़े युवक को खेत में दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला, दोनों हमलावर फरार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link