Lucknow CityPoliticsUttar Pradesh

मंत्री राजभर का अखिलेश यादव पर नया हमला, PDA की राजनीति पर घेरा

एक्स पर खुले पत्र के जरिए सुभासपा प्रमुख ने उठाए कई सवाल, पीडीए की राजनीति और कुर्मी समाज को लेकर मांगा जवाब

लखनऊ, 30 जुलाई 2026:

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक लंबे पोस्ट में राजभर ने अखिलेश यादव से कुर्मी समाज और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति को लेकर कई सवाल पूछे और कहा कि उनके पहले सवाल का अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

राजभर ने अपने पोस्ट की शुरुआत ‘मित्र अखिलेश यादव जी’ संबोधन से करते हुए लिखा कि यदि सपा पीडीए की बात करती है तो कुर्मी समाज भी उसी का हिस्सा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर अखिलेश यादव को कुर्मी समाज से इतनी चिढ़ क्यों है और आरोप लगाया कि वह हमेशा इस समाज का विरोध करते रहे हैं।

अपने आरोपों के समर्थन में राजभर ने तीन उदाहरण भी गिनाए। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस के सिपाही अभिषेक पटेल के मामले में अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उन्हें अपराधी बताया जिसके बाद सिपाही निलंबित हो गया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और सामाजिक न्याय के नेता स्वर्गीय डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर अखिलेश यादव की कथित चुप्पी का भी उल्लेख किया।

ये भी पढ़ें:

पोस्ट के अंत में राजभर ने दावा किया कि कुर्मी समाज शिक्षा और अपनी योग्यता के बल पर आगे बढ़ने में विश्वास रखता है। उन्होंने अखिलेश यादव से अपने सवालों का स्पष्ट जवाब देने की अपील करते हुए कहा कि केवल उन्हें ही नहीं अपितु कुर्मी समाज को उनके उत्तर का इंतजार है। राजभर की इस टिप्पणी के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें  जाति पूछकर पीटा, मुंडवाए थे बाल...सपा मुखिया ने दिखाए तेवर, केस दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button