Uttar Pradesh

निहाल हत्याकांड : तीन सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

हरेंद्र दुबे

देवरिया, 13 नवंबर 2024

यूपी के देवरिया जनपद के बहुचर्चित निहाल सिंह हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को एक मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। इस दौरान गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया है।

देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के ठाकुर देवा के पास हुई मुठभेड़ में पड़े गए बदमाशों की पहचान बृजेश गोस्वामी, अमन गिरी और आलोक राजभर के रूप में हुई है। तीनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक तीनों ने 7 नवंबर को दिनदहाड़े निहाल सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इन बदमाशों को हत्या की सुपारी पुरानी रंजिश में आशीष और दीपक ने दी थी।

ये भी पढ़ें:

इस सनसनीखेज हत्या की जांच कर रही पुलिस ने एक सूचना पर सुरौली क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों के पास से बाइक, पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ में गूंजेगी ‘बाबा साहब’ की आवाज, शुरू हुआ हाईटेक लाइट एंड साउंड शो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link