CrimeUttar Pradesh

मेरठ : चेकिंग से भागा लुटेरा, पुलिस ने दौड़ा कर घेरा, फिर पैर में लगी गोली

मेरठ, 13 नवंबर 2024:

यूपी के मेरठ में मंगलवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल, लूटे गए आभूषण, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

सिटी SP आयुष विक्रम सिंह

पुलिस के मुताबिक रात में चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध को रोकने का संकेत दिया गया। वह पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए पीछा किया। थाना देहली गेट पुलिस की मदद से एमपीएस स्कूल के पास अभियुक्त को पकड़ लिया। इस मुठभेड़ में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उसकी पहचान आलिम उर्फ बॉबी निवासी सकुरनगर लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने सदर बाजार और देहली गेट क्षेत्रों में लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ में कोरोना: केजीएमयू के 3 डॉक्टर समेत 10 लोग निकले पॉजिटिव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link