Uttar Pradesh

लखनऊ में कोरोना: केजीएमयू के 3 डॉक्टर समेत 10 लोग निकले पॉजिटिव

लखनऊ, 20 जून 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में सुस्त रफ्तार सही लेकिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को दस लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें केजीएमयू के तीन डॉक्टर भी शामिल हैं।

बता दें कि लखनऊ में इस समय कोरोना के 37 सक्रिय केस दर्ज हैं। हालांकि इसमें तमाम लोग यूपी से बाहर यात्रा के दौरान संक्रमित हुए। घर वापसी के बाद हुए टेस्ट में वो पॉजिटिव निकले। इसी कड़ी में शुक्रवार को KGMU के 3 डॉक्टर सहित 10 लोगों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। बीते दो दिन में लखनऊ में 17 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

शुक्रवार को मिले पॉजिटिव केस में 5 महिला और 5 पुरुष हैं। इसमें शहर के जानकीपुरम एक पॉजिटिव केस थाईलैंड टूर से तीन दिन पूर्व 17 जून को वापस लखनऊ लौटे। जुकाम और बुखार होने पर जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। पॉजिटिव केस में KGMU कैंपस के हॉस्टल में रह रहे 3 डॉक्टर भी शामिल हैं। इनमें एक महिला और दो पुरुष हैं। सभी को आइसोलेशन में रखा गया है।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  जब हमलावर सैफ की बिल्डिंग में घुसे, तब सुरक्षा गार्ड सो रहे थे : मुंबई पुलिस ने रीक्रिएट किया क्राइम सीन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link